पुलिस अधीक्षक ने मन्दिरों की सुरक्षा को देखते हुये किया भ्रमण

Uk live
0


यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट

 पुलिस अधीक्षक  सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा मन्दिरों की सुरक्षा देखते हुए  किया भ्रमण , शिव भक्तों और कांवड़ियों से की बातचीत।

जैसा विदित है कि आज महाशिवरात्रि का पर्व है जिसमें शिव भक्तों द्वारा पवित्र नदी से जल लाकर शिव मन्दिरों में चढाया जाता है, इस कारण मन्दिरों में काफी संख्या में भीड-भाड बढ जाती है। यूपी के रामपुर में भीड-भाड के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक, सन्तोष कुमार मिश्रा रामपुर द्वारा थाना सिविल लाइन के अंतर्गत ग्राम भमरव्वा एवं पंजाबनगर में स्थित शिवमन्दिरों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कावडियों के आने व जाने वाले रास्तों की यातायात व्यवस्था को चैक किया । पुलिस बल की डयूटी को चैक किया गया, मेले में पैदल गस्त की गयी। संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की गयी।
 सभी शिव भक्तों और कांवड़ियों से बातचीत कर सभी को महाशिवरात्रि  पर्व की अपनी ओर से शुभकामनाएं  दी।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top