एसडीएम सदर द्वारा वरिष्ठ महिला समाज सेविका नजराना बेगम को किया गया सम्मानित

Uk live
0


यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट

एसडीम सदर द्वारा वरिष्ठ महिला समाज सेविका नजराना बेगम को किया सम्मानित।

यूपी के रामपुर में नेशनल यूथ राइट वेलफेयर एसोसिएशन की पांचवी वर्षगांठ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रामपुर जिले में समाज हित में उत्कर्ष करने कार्य करने वालों प्रतिष्ठित लोगों को एसोसिएशन द्वारा सम्मानित करने के कार्यक्रम का प्रयोजन रखा।
 जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रेम प्रकाश तिवारी एसडीएम सदर को सम्मान के साथ आमंत्रित किया गया। जिसमें वह सभी लोग जिन्होंने रामपुर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय और समाजिक कार्य किया उन सभी लोगों को  स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


वही इसी कार्यक्रम में मौके पर मौजूद एक वरिष्ठ महिला समाज सेविका और ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन जिला अध्यक्षा नजराना बेगम को रामपुर जिले में किए गए सराहनीय एवं उत्कर्ष कार्य जैसे कि गरीब लड़कियों की शादी करवाना, लड़कियों को शैक्षिक योग्यता दिलवाना, बेघर और बेसहारों को घर दिलवाना, बीमारों का उचित इलाज करवाना, विधवा और विकलांग महिलाओं को सरकारी योजनाओं के तहत सुविधाएं दिलवाना और महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण के प्रति जागरूक अभियान चलाना रामपुर जिले में सराहनीय उत्कृष्ट कार्य के रूप में वरिष्ठ समाज सेविका के रूप में अच्छी छवि महिला के रूप में अवलोकन किया गया।

इन्हीं सभी कार्यों को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों और प्रेम प्रकाश तिवारी एसडीएम सदर ने स्मृति चिन्ह समाज सेविका नजराना बेगम  को भेंट कर  सम्मानित किया।

जिस पर समाज सेविका नजराना बेगम ने मान सम्मान पाकर सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह समाज में जमीन से जुड़कर और मेहनत और लगन के साथ समाज हित में कार्य करती रहेगी। साथ ही वरिष्ठ समाज सेविका और ह्यूमन राइट्स की जिला अध्यक्षा ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए जनहित में सार्वजनिक रूप से अपना मोबाइल नंबर जारी किया।
 जिससे कोई भी जरूरतमंद उनसे आसानी से संपर्क कर सकता है नजराना बेगम समाज सेविका और ह्यूमन राइट एसोसिएशन अध्यक्षा से कृपया संपर्क करें📲 9837459269..



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top