रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
ऋषिकेश : ऋषिकेश क्षेत्र से 4 एथलीटों का चयन ऑल इंडिया नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो कि दिनांक 10 तारीख को पंचकूला में होने वाली राष्ट्रीय स्तर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे यह चयन उत्तराखंड में देवभूमि मास्टर एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के बैनर तले किया गया ।
ऑल इंडिया नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में ऋषिकेश से निर्मल आश्रम ज्ञानदान एकेडमी के खेल शिक्षक दिनेश पैन्यूली व रंजीत सिंह भंडारी का 5000 मीटर वाक रेस, 80 मीटर हर्डल रेस, डिस्कस थ्रो में चयन हुआ। ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के खेल शिक्षक राजेश चंद्र भट्ट का 5000 मीटर वॉक रेस, 200 मीटर रेस, लॉग जंप में नैंसी इंटरनेशनल स्कूल से खेल शिक्षक कुलभूषण द्विवेदी 5000 मीटर वॉक रेस, 200 मीटर रेस, लॉग जंप में चयन हुआ ।
यह सभी प्रतिभागी 9 तारीख को पंचकूला के लिए रवाना होंगे और 10 तारीख को उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व बतौर खिलाड़ी करेंगे।
उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूरी टीम को इस चयन संबंधी अपनी शुभकामनाएं व खुशी व्यक्त की ၊
इस अवसर पर दिनेश रौतेला, गणेश कुकरेती, दीपक कुमार, सुमन डोबरियाल, दौलतराम, अभिषेक रागढ़, शेर सिंह थापा, कुलबीर सिंह, रोशन पंत, गीता, लक्ष्मी, जयंती नेगी, ममता बगियाल, पूनम चौहान, आदि मौजूद थे ၊



