राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी से पांच बच्चों का चयन

Uk live
0


रिपोर्ट : पूजा 

राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी से 5 बच्चों का हुआ चयन 

ऋषिकेश :  2 फरवरी 2020 को महिला पतंजलि योग समिति व पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सौजन्य से उगते ऑडिटोरियम, नेपाली फार्म, ऋषिकेश में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी के बच्चों ने प्रतिभाग किया था ।

इसी संदर्भ में निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी के 5 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो कि पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा 18 फरवरी 2020 को पतंजलि योगपीठ संस्थान हरिद्वार में आयोजित होगी ।


चयनित बच्चों के नाम इस प्रकार हैं अदिति मांझी कक्षा 3 ब, आरुषि रावत कक्षा 4 ब, केशव खनक्रियाल कक्षा 6 स, आदित्य धलवान कक्षा 6 स, और शुभम गुप्ता कक्षा 7 अ, टीम मैनेजर योग शिक्षिका श्रीमती पूनम चौहान ।

सभी चयनित बच्चों को स्कूल प्रधानाचार्य श्री रणवीर सिंह नेगी व प्रधानाध्यापिका श्रीमती अमृतपाल डंग एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं के द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गई । 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top