जनपद पौड़ी में दो गुलदारों की भिडंत , एक की मौत

Uk live
0

रिपोर्ट : भगवान सिंह पौड़ी

ब्रेकिंग न्यूज़  : जनपद पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक के अमेली गांव में दो गुलदारों की आपसी भिडंत होने पर एक गुलदार की मौत हो गयी जबकि एक गुलदार इसी आपसी भिंडत में घायल हो गया ၊
 मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल और मृत गुलदार को वन विभाग की पौड़ी रेंज लायी है जहां घायल गुलदार का उपचार डाक्टरर्स की टीम कर रही है जबकि मृत गुलदार का कल पोस्टमार्टम किया जायेगा  ၊वन विभाग ने बताया कि दोनों गुलदारों की उम्र 4 से 5 साल दोनो में आपसी भिडंत को वन विभाग ने प्रथम दृष्टिया पहली वजह बतायी है जबकि असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होने की बात वन विभाग ने की है ၊ डीएफओ पौड़ी ने बताया कि घायल गुलदार को ट्रीटमैंट दिया जा रहा है और इसे उपचार के लिये अब रैस्क्यू सैंटर भेजा जायेगा जिसकी प्रमीशन भी उच्च अधिकारियो से उन्हे मिल गयी है रैस्क्यू सैंटर में ही गुलदार की देखरेख और पूरा उपचार हो पायेगा। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top