यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट
पत्नी को तीन तलाक देकर ,, मिट्टी का तेल डालकर लगा दी आग।
पत्नी को तीन तलाक, देकर मिट्टी का तेल डालकर लगा दी आग,,आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ़्तार।
यूपी के रामपुर में विवाहिता को तीन तलाक देकर आग लगा दी गई। पीड़िता के तलाक का विरोध करने पर ससुराल वालों ने वारदात को अंजाम दिया। बुरी तरह झुलसी विवाहिता को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने मुरादाबाद टीएमयू के लिए रेफर कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना रामपुर के थाना अज़ीमनगर क्षेत्र के दौंकपुरी टांडा गांव की है। जहा खेड़ा टांडा निवासी नजाकत अली की बेटी सीमा का निकाह दो साल पहले दौंकपुरी टांडा निवासी मो. आरिफ से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते रहते थे। तीन दिन से ससुराल वाले विवाहिता को परेशान कर रहे थे। सीमा से उसके पति और ससुराल वालों का झगड़ा सुबह हुआ। इस दौरान पति ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया और घर से निकालने लगा। उसने जब इसका विरोध किया तो मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा दी। सीमा की चीख-पुकार सुन पड़ोस के तमाम लोग मौके पर आ गए। किसी तरह से महिला की आग को बुझाया, लेकिन तब तक विवाहिता बुरी तरह से झुलस चुकी थी। पड़ोस के लोग पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। मायके वाले उसे लेकर टीएमयू चले गए। 75 फीसदी जल चुकी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस टीम महिला के बयान दर्ज करने के लिए टीएमयू मेडिकल कॉलेज रवाना हो गई है।
वहीँ पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ओर आरोपी पति को भी गिरफ़्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
वहीँ एएसपी अरुण कुमार ने मीडिया को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वही पीड़िता के बयान दर्ज कराए जा रहे है आगे की कार्यवाही जल्द की जाएगी।



