एक्सक्यूसिव : हरीश रावत पहुंचे गन्ने के खेत में

Uk live
0


रिपोर्ट : भगवान सिंह

एक्सक्यूसिव -  हरीश रावत पहुंचे गन्ने के खेत में
हरिद्वार : अपने अलग अंदाज के लिये जाने जाने वाले सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस बार गन्ने के खेत मे पहुंच गए, इतना ही नही हरीश रावत ने खेत मे काम कर रहे लोगो से बातचीत कर  गन्ना काटकर छिलने का काम भी किया ၊ दरअसल हरीश रावत हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के दौरे पर थे , रास्ते मे शाहपुर गांव में  शिवकुमार के खेत में अचानक ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जा पहुंचे और गन्ना काट रही मजदूर महिलाओं से गन्ने के भुगतान के बारे में बात करने लगे और उनकी समस्याओं को भी जाना। हरीश रावत ने खेत के मालिक शिवकुमार से बातचीत भी की और गन्ने के भुगतान और अन्य समस्याओं पर भी जानकारी ली।हरीश रावत ने कहा यह गन्ना किसान का सब कुछ है उसका भाई संगी साथी भी है। पिछले साल का भी किसानों का गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।ऐसे में किसान कैसे खड़ा हो पाएगा और किसान इस बात से भी परेशान है कि यदि समय पर गन्ना नहीं कटा तो अगली गेहूं की फसल कैसे होगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top