फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में बरती गई लापरवाही के विरोध में बेरोजगारों ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयो के सचिव संतोष बड़ोनी का किया घेराव

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
देहरादून : आज बेरोजगारों ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा  में बरती गई लापरवाही एवं अनियमितताओं के सम्बंध में  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी का घेराव किया । बेरोजगारों ने आयोग से कई सवाल किए किन्तु संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाए । बेरोजगारों ने अतिषीघ्र मामले का पटाक्षेप कर परीक्षा स्थगित कर पुनः परीक्षा कराए जाने की बात कही। बेरोजगारों ने चेतावनी दी कि यदि अतिषीघ्र कार्यवाही न की गयी तो बेरोजगार सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो जाएंगे। घेराव करने वालों में सज्जू आर्य ,माही चौहान ,सुरेश सिंह , सुनील चौहान ,अरविंद सिंह ,सुशील कुमार, नरेंद्र तोमर, सचिन कुमार आदि सम्मिलित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top