फर्जी दस्तावेज तैयार कर गबन करने में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Uk live
0

रिपोर्ट : गणेश पुजारा

फर्जी_दस्तावेज_तैयार_कर_गबन_करने_में_वांछित अभियुक्त को_किया_गया_गिरफ्तार
चम्पावत : लोकेश्वर सिहं पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत के आदेशानुसार जनपद चम्पावत में विभिन्न प्रकार के अपराधो में संलिप्त रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु टीम गठित कर सूरागरसी/पतारसी करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के निर्देशि पारित किये गये है । उक्त के क्रम में आज दिनांक 06.02.2020 को मनीष खत्री थानाध्यक्ष लोहाघाट द्वारा मय पुलिस टीम  के साथ सुरागरसी/पतारसी कर वर्ष 2019 में थाना लोहाघाट में पंजीकृत फौजदारी वाद संख्या 54/19 अन्तर्गत धारा 409/420/467/468 भादवि में वांछित अभियुक्त दीनदयाल पुत्र श्री दलीप राम, निवासी खूनाबोरा थाना लोहाघाट जनपद चम्पावत को गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
अपराध का विवरण
अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पोस्ट ऑफिस खूनाबोरा में तैनात रहकर फर्जी पासबुक तैयार कर 1,33,000/-(एक लाख तैतीस हजार रूपये) का गबन किया गया था।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01- श्री मनीष खत्री थानाध्यक्ष लोहाघाट
02-म0उ0नि0 राधिका भण्डारी
03-कानि0 देशराज सिंह
04-कानि0 चंचल सिंह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top