यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट
दिल्ली में भाजपा की हार पर पूर्व भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता ने कहा
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत और भाजपा करारी हार मिली। इस पर पूरी दुनिया में आम आदमी पार्टी की जीत को लेकर सभी लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं और खुशियां मना रहे हैं तो वही भाजपा खेमे में मायूसी छाई हुई है। रामपुर के भाजपा प्रत्याशी रहे भारत भूषण गुप्ता से भाजपा की इस हार पर पूछा तो उन्होंने अपने अलग ही अंदाज में टिप्पणी की उन्होंने कहा हमारी पहले 3 सीटे थी और अब 8 सीटें हो गई हैं। हमारा वोट परसेंटेज भी बड़ा है। इस तरह से भारत भूषण ने अपनी हार तो स्वीकार नहीं की लेकिन हां 3 सीटों से 8 सीटें हो गई इसकी उन्हें बेहद खुशी है।
रामपुर नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे भारत भूषण गुप्ता से हमने दिल्ली की भाजपा की करारी हार पर बात की तो उन्होंने कहा हार का सामना क्या हुआ,,,, जो जीते हुए थे वे फिर जीत गए। हमारी दिल्ली में 3 सीटें थी। अब 8 सीटें हो गई। और हमारा वोटिंग परसेंटेज भी बड़ा है। लेकिन हम सरकार नहीं बना पाए इस पर हम समीक्षा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी वहां के लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई। क्या कारण है हार का? इन सब बातों पर समीक्षा होगी। फिर से संघर्ष होगा और जो कमियां है उसे पूरा किया जाएगा।


