यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने ग्राम मजरा मंडोली और कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण
यूपी के रामपुर में जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने ग्राम मजरा मड़ौली का औचक निरीक्षण करके गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय एवं विभिन्न सार्वजनिक मार्गों व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान पाया कि रसोई में काफी गंदगी है तथा शौचालयों की स्थिति भी बेहद असंतोषजनक है। उन्होंने नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि वह विद्यालय की भूमि की पैमाइश कराएं तथा विद्यालय की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा होने की दशा में कब्जेदारों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब है साथ ही गांव में जल निकास की व्यवस्था भी बेहतर नहीं है जिससे ग्रामीण जनों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने तत्काल जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को गांव की सफाई एवं संपर्क मार्ग के व्यवस्थितकरण के साथ ही विद्यालय में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। गांव में स्थित तालाब की भी पैमाइश कराने के लिए उन्होंने नायब तहसीलदार को निर्देश दिए तथा कहा कि आगामी औचक भ्रमण से पूर्व गांव की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जानी चाहिए अन्यथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी इस दौरान जिलाधिकारी ने पंजाब नगर स्थित श्री राम इंटर कॉलेज एवं मड़ौली स्थित श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण करके बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


