जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक

Uk live
0


यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट


जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार मे की समीक्षा बैठक 

यूपी के रामपुर  के जिलाधिकारी अनंजय कुमार सिंह ने सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक सर्वप्रथम उन्होंने विभिन्न बैंकों द्वारा कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने में लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए माह के अन्त तक भारी संख्या में किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत लाभार्थी कृषक किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्राप्त करने के लिए पात्र निर्धारित किए गए है। उन्होंने कहा कि पशुपालन, मत्स्यपालन एवं कृषि से जुड़े अन्य कार्यों के लिए किसानों की आर्थिक जरूरतों की पूर्ति को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा यह ऋण सुविधा प्रदान की जाती है जिसमें कार्ड धारक को रुपे कार्ड जारी होने पर 01 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा भी प्रदान किया जाता है। सभी बैंक प्रबन्धक सरकार की योजनाओं के महत्व को समझें तथा यह सुनिश्चित करें कि उनके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 
उन्होंने उपायुक्त उद्योग एवं बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 28 फरवरी 2020 को वृहद ऋण मेले का आयोजन कराकर भारी संख्या में ई-रिक्शा सहित अन्य ऋण योजनाओं के अन्तर्गत भारी संख्या में ऋण उपलब्ध करायें।

1- प्रभारी अधिकारी शस्त्र ने बताया कि जनपद के समस्त शस्त्र लाईसेन्सधारी भारत सरकार द्वारा अपने गजट 14.12.2019 के द्वारा आर्म्स एक्ट में संशोधन करते हुए स्पष्ट किया है कि जिन लाईसेन्सधारियों के पास 03 शस्त्र लाईसेन्स/लाईसेन्स पर 03 शस्त्र हैं उनको केवल 02 ही शस्त्र लाईसेन्स/शस्त्र रखने की अनुमति दी गयी है। तीसरा शस्त्र एक साल के अन्दर निकटतम पुलिस थाने अथवा किसी शस्त्र डीलर के यहाँ 13.12.2020 तक जमा किये जाने के निर्देश दिये हैं। यदि  तक लाईसेन्सी द्वारा अपना तीसरा शस्त्र जमा नहीं किया जाता है तो उसका तीसरा लाईसेन्स निरस्त किये जाने की विधिक कार्यवाही की जायेगी।

2- जनपद में 21 दिसम्बर 2019 नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में किए गए हिंसक धरना प्रर्दशन के दौरान  फैज उर्फ हारून खां पुत्र  आसिम नि० मो0 तालबपुर थाना कोतवाली जनपद रामपुर की मृत्य 21.12.2019 को हो गयी थी। फैज उर्फ हारून खा पुत्र आसिम की मृत्यु के कारणो की जांच की जानी है।
नगर मजिस्ट्रेट/जांच अधिकारी  सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रश्नगत की मजिस्ट्रियल जांच में लिखित/मौखिक/विडियो फुटेज/फोटोग्राफ साक्ष्य सहित अंकित किये जाने हेतु सूचित किया गया था।
प्रश्नगत की मजिस्ट्रियल जॉच में मौके पर घटना के कारणों के सम्बन्ध में लिखित/मौखिक/विडियो फुटेज/फोटोग्राफ/साक्ष्य अंकित कराने हेतु कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय, कलेक्ट्रेट रामपुर में 27.02.2020 को प्रातः 11.00 बजे उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। 

3- उपजिलाधिकारी मिलक  ज्योति गौतम ने बताया कि विगत सम्पूर्ण समाधान दिवस में राशन कार्ड में यूनिट चढ़ने, राशन कार्ड बनने व कटने, राशन कार्डो में नाम परिवर्तन करने, राशन वितरण सम्बन्धी तथा बिजली बिल सही कराने, खराब मीटर को बदलवाने, सप्लाई चालू कराने, खम्बो पर तार ठीक न कराने से सम्बन्धित अत्याधिक शिकायतें आ रही है जिससे प्रत्येक सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतों की संख्या बढ़ रही है तथा आमजनता को तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे है।
उपजिलाधिकारी मिलक ने पूर्ति निरीक्षक मिलक एवं उप खण्ड अधिकारी मिलक को निर्देशित करते हुए कहा कि इसी माह से हर माह के प्रत्येक दूसरे व चैथे मंगलवार को अग्रिम आदेशों तक तहसील सभागार में सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण हेतु कैम्प लगाया जाना सुनिश्चित करें।

4- पुरानी तहसील स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 25 फरवरी 2020 को रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा जिसमें हाईस्कूल, इण्टर एवं स्नातक उत्र्तीण अभ्यर्थी भाग ले सकते है। रोजगार मेले में लगभग 1000 पदों हेतु कम्पनियां साक्षात्कार लेंगी। 
जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए सेवायोजन विभाग की वेबसाइट  पर जिन बेरोजगार अभ्यर्थियों ने अपनी योग्यतानुसार आॅनलाइन पंजीकरण कर लिया है वे अपनी जाब सीकर आईडी एवं पासवर्ड का प्रयोग करके लागइन करेंगे तथा रोजगार मेेलों में भाग लेने हेतु आवेदन कर सकते है। आवदेन करने के बाद पंजीकृत मोबाइल एवं ई-मेल आईडी पर एसएमएस के माध्यम से मैसेज प्राप्त होगा। कम्पनी की ओर से मैसेज प्राप्त होने पर निर्धारित की गयी तिथि एवं स्थान पर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले हेतु कोई यात्रा भत्ता देय न होगा ၊


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top