न‌‌ई टिहरी - 2022 के लिए कांग्रेस को करेंगे तैयार : राकेश राणा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष

Uk live
0


 2022 के लिए करेंगे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तैयार

 नई टिहरी : टिहरी जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राणा का कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार टिहरी पहुंचे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ राकेश राणा का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के द्वारा मुझे टिहरी गढ़वाल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मैं आभार प्रकट करता हूं। साथ ही अपने उन कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने मेरा साथ दिया है और सबसे पहले मेरा यह कर्तव्य होगा कि गांव के एक-एक बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं को तैयार करना है, ताकि आने वाले 2022 के चुनाव में कांग्रेस को वापस लाना है। क्योंकि चुनाव नजदीक हैं, इसको लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जी जान से बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को तैयार करने में लगी है। क्योंकि भाजपा की कार्यप्रणाली से हर कोई त्रस्त है।महंगाई हो या फिर बेरोजगारी हर जगह जनता परेशान ही परेशान है। जिसको लेकर कांग्रेश सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लगेगी ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top