एक किलो दो सौ ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Uk live
0

रिपोर्ट : गणेश पुजारा

चम्पावत : लोकेश्वर सिहं पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर  के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम अभियान  के क्रम में दिनांक 05-02-2020 की मध्य रात्रि जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत  टनकपुर पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम द्वारा टनकपुर-चम्पावत रोड किरोड़ा पुल के दक्षिण छोर पर वाहन संख्या यू0के0-03टीए-0707 अल्टो से 02 अभियुक्तो के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम चरस परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसमें 01-अनुज सिंह बोहरा पुत्र श्री चतुर सिंह बोहरा, उम्र 26 वर्ष, निवासी मल्ली चौकी, कोतवाली चम्पावत के कब्जे से 700 ग्राम चरस तथा 02-प्रकाश सिंह भण्डारी पुत्र तेज सिंह भण्डारी, उम्र 20 वर्ष, निवासी जिला चिकित्सालय के पास चम्पावत के कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद की गयी ।
  अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना टनकपुर में मु0 F.I.R. N0-8/20 अन्तर्गत धारा 08/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम अनुज सिंह उपरोक्त तथा मु0 F.I.R. N0-9/20 अन्तर्गत धारा 08/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम प्रकाश सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया है।* अभियुक्तगणों को आज दिनांक को मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया  जायेगा।  उक्त बरामदा माल की अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 1,20000/रू0 है।
   अभियुक्तगणों द्वारा पुछताछ में बताया गया कि वे यह चरस अपने गॉव मल्ली चौकी चम्पावत से ही तैयार कर ला रहे थे जिसे बनबसा से दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बसो से दिल्ली जाने वाले नेपाली यात्रियों के माध्यम से बेचने जा रहे थे।

पुलिस टीम:- 
01-श्री विपिन चन्द्र पन्त क्षेत्राधिकारी टनकपुर
02-उ0नि0 श्री विरेन्द्र रमौला एस0ओ0जी0 प्रभारी 
03-उ0नि0श्री मोहन भट्ट कोतवाली टनकपुर
04-कानि0 मनोज बैरी (SOG)
05-कानि0 313 ना0पु0 मतलूब खान (SOG)
06-कानि0 दीपक प्रसाद (SOG)
07-कानि0 109 ना0पु0शाकिर अली कोतवाली टनकपुर
08-कानि0 284 ना0पु0 विक्रम सिंह कोतवाली टनकपुर
09-कानि0 06 ना0पु0 पूरन सिंह कोतवाली टनकपुर
10-कानि0 सद्दाम हुसैन सर्विलांस सैल


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top