उत्तरकाशी
रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी
जनपद में लगातार हो रही वर्षा व बर्फबारी के कारण मार्ग अवरूध होने तथा विद्युत, व्यवस्था सुचारू रखे जाने के दृृष्टिगत जिलाधिकारी आशीष चौहान ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों एंव जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य अधिकारियों के साथ जनपद आपदा परिचालन केन्द्र में एक आपातकालीन बैठक ली ।
जिलाधिकारी चौहान ने जनपद में वर्षा- बर्फवारी को देखते हुये सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अत्याधिक बर्फवारी वाले इलाकों में प्रसव वाली महिलाओं को समय रहते नजदीकी प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र में लाया जाए , जिन महिलाओं का प्रसव इसी माह में होना है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जाए , ताकि उंचाई वाले क्षेत्रों में रह - रही गर्भवती महिलाओं को समय से चिकित्सा का लाभ मिल सके । उन्होनें सड़क महकमें के अधिकारियों को राड़ी टॉप , जरमोला, सुखी, हर्षिल, चौरंगीखाल आदि स्थानों में अत्याधिक बर्फबारी होने अथवा पाला पड़ने से यातायात को तत्काल बहाल करने के निर्देश दिये व साथ ही पर्याप्त मषीनरी , मजदूर, व चूना आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें ।
बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज भटृ, मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल, डिप्टी कलेक्टर चतर सिंह चौहान , उप जिलाधिकारी देवेन्द्र नेगी , आकाश जोशी , आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल , जय पंवार , शार्दुल गुसांई सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

माननीय जिलाधिकारी महोदय से निवेदन है कि ग्रामसभा उत्तरों में कल रात से लाइट नही आ रही है जिससे कि छोटे बच्चों की साथ मे काफी दिक्कतें आ रही जैसे कि बचों का दुध भी गर्म नही हो पा रहा है ।
जवाब देंहटाएं