उत्तराखण्ड के माननीय ने तो शर्म भी बेच खाई है

Uk live
0

Jyoti dobhal ( buero chief)

देहरादून - यह दृश्य देखकर एक कहावत याद आ गई सत्ता का नशा अच्छों अच्छों की आंखों पर पर्दा डाल देता है आज चरितार्थ होते भी देख लिया ၊
जी हां हम बात कर रहे हैं गरम मिजाज बात बात पर बन्दूक लहराने वाले माननीय विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन की जिन्हे उत्तराखण्ड की राजनीति करते करते इतना घमण्ड हो गया है कि वो उत्तराखण्ड क्या पूरे भारत में अपने बराबर ताकतवर किसी को भी नही समझते ၊ ये माननीय साहब शराब के नशे में इतने चूर हैं कि इनको गाली देने और उत्तराखण्ड के बारे में अनाप शनाप बोलने से भी परहेज नही बीडियो में इनके चन्द चमचे नजर जरूर आ रहे हैं जो इनकी हां में हां मिला रहे हैं और इनको उत्तराखण्ड का बलशाली व्यक्ति बता रहे हैं और ये अपने आपको पूरे भारतवर्ष का बलशाली व्यक्ति बता रहे हैं और साथ में तसल्ली से गाली भी बक रहे हैं ၊
अभी अपने बेतुके बयान और पत्रकार को धमकाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इन महाशय को पार्टी से निलम्बित कर रखा है परन्तु उसके बाद भी इनके कस - बल ढीले नही हुये बल्कि अब तो इन्होने शर्म भी बेच खाई है तभी तो बन्दूक लहराते हुये भद्दी गालियां दे रहे हैं माननीय जी
ये क्या माननीय कहलायेंगे और ये क्या जनता का भला करेंगे इन्हे तो बस अय्याशी करनी है पत्रकारों को डराना है ၊    बीडियो देखें -


खैर इस वीडियो के वायरल होने के बाद अनुशासन की बात करने वाली बीजेपी पार्टी क्या इनको फिर से पार्टी में वापस लेगी या पार्टी से अनिश्चित समय के लिए बाहर का रास्ता दिखायेगी ये देखने वाली बात होगी ၊
Team uk live

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top