टिहरी पुलिस द्वारा आज नशा , एटीएम फ्राड , साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया गया

Uk live
0

Jyoti dobhal (buero chief)

नई टिहरी - आज टिहरी पुलिस द्वारा नई टिहरी चौराहे पर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया गया साथ ही साइबर क्राइम , यातायात , व्यवस्था के प्रति भी जागरूक किया गया ၊
एसआई   रविन्द्र जोशी जी ने बताया कि आज के दौर में साइबर क्राइम बहुत बढ़ चुका है जिससे कि लोगों को ठगने का सिलसिला आम हो चला है इसलिए लोग इसके प्रति जागरूक रहें, कहा कि कभी भी किसी को अपना एटीएम नम्बर भूल से भी न बतायें और कोई फर्जी कॉल करके एटीएम नम्बर पूछे तो तुरन्त पुलिस में शिकायत करें या डायल 100 पर कॉल करे साथ ही साइबर क्राइम के बारे में भी विस्तार से लोगों को समझाया गया ၊

नशे के सेवन और उससे होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया ၊ इस मौके पर पुलिस टीम में एसआई नीतू रावत , एसआई रंजना भट्ट , हेड कांस्टेबल सतवीर उपस्थित रहे ၊
Team uk live
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top