ज्योति डोभाल
नई टिहरी - आज टिहरी बिधायक धन सिंह नेगी ने बीजेपी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें उन्होने बताया कि बहुत जल्द टिहरी झील में सी प्लेन उतरने जा रहा है जिसका एमओयू साइन हो चुका है जिससे कि टिहरी झील में पर्यटन बढ़ेगा साथ ही शासन द्वारा जनहित कार्यो को देखते हुये नई टिहरी पम्पिग योजना के लिए एक करोड़ सत्तर लारव की धनराशि , चम्बा पम्पिग योजना के लिए एक करोड़ नौ लाख की धनराशि मंजूर की गई है इसके साथ ही विकासखण्ड जारवणीधार के लामणीधार में पचास बेड के आयुष हॉस्पिटल के लिए धनराशि भारत सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है इसके साथ ही लम्बे समय से टिहरी और चम्बा के लोगों की सबसे बड़ी समस्या ट्रेचिंग ग्राउण्ड के लिए पांच करोड़ सत्तर लारव की धनराशि शासन द्वारा स्वीकृत की गई है जिससे कि टिहरी और चम्बा के लोगों को कूड़े के ढेर से निजात मिल पायेगी ၊ वहीं बिधायक ने बताया कि चम्बा में बहुत जल्द पुरानी टिहरी रोड़ पर टयूवेल का निर्माण कराया जायेगा जिससे चम्बा की आधी आबादी को पानी मिल पायेगा ၊
Team uk live


