रिपोर्ट -केशव रावत प्रतापनगर
सिंचाई विभाग की करतूत।
बीच जलकुर नदी में ही बना डाली सिंचाई नहर ।
मामला टिहरी जिले के प्रतापनगर विकासखंड के भेलुनता बायीं नहर का है ।
जहां पर सिंचाई विभाग ने सरकारी धन को ठिकाने लगाने के चक्कर में जलकुर नदी के बीचों-बीच सिंचाई नहर का निर्माण करवा दिया ।
आपको बताते चले कि प्रतिवर्ष जलकुर नदी में बरसात के सीजन में भयंकर बाढ़ आती है जो नदी के आसपास हुए कार्यों या अवैध कार्यों को अपने साथ बहा ले जाती है । तो ऐसे में जलकुर नदी के बीचों-बीच बनी सिंचाई विभाग की नहर कैसे सुरक्षित रह पाएगी यह एक यक्ष प्रश्न है ।
इससे यह प्रतीत होता है कि सिंचाई विभाग ने जानबूझकर सरकारी धन को ठिकाने लगाने के प्रयास में जलकुर नदी के बीचों-बीच इस नहर का निर्माण करवाकर एक षड्यंत्र रचा है ।
Team uk live


