Jyoti dobhal ( buero chief)
टिहरी - आज पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने टिहरी जिला अस्पताल पीपीपी मोड जौलीग्रान्ट का औचक निरीक्षण किया तो उनको हॉस्पिटल में कई खामियां नजर आई जहां एम्बुलेन्स लगने के कारण लोगों को गाड़ी पार्किग की जगह नही बची थी वहीं डॉक्टर भी कहीं नजर नही आये जिससे गुस्साये मंत्री जी ने हॉस्पिटल प्रशासन को व्यवस्थायें सुधारने की हिदायत दी व पार्किंग के लिए जगह बनाने की बात भी कही ၊
पूर्व मंत्री दिनेश धनै का कहना था कि जब से सरकार ने जिला हॉस्पिटल को पीपीपी मोड पर दिया है तब से इसकी हालत ज्यादा खराब हो गई है जिसको सुधारने की आवश्यकता है ၊
कहा कि जिला अस्पताल की यह दुर्दशा देखकर बड़ा दुख हुआ ၊
Team uk live

