केशव रावत प्रतापनगर
प्रतापनगर - प्रतापनगर के लम्बगांव में शराबियों द्वारा उत्पात मचाने व व्यापारियों से अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है ၊ आज ब्यापारियों व लोगों ने शराबियों से तंग आकर व पुलिस प्रशासन के मूक बने रहने के कारण रोड़ जाम कर दी जिससे ट्रैफिक बाधित हो गया ၊
पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी जाम नही खोला गया पुलिस प्रशासन ने ब्यापारियों से सड़क से गाड़ी हटाने को कहा तो ग्रामीण व व्यापारी भड़क उठे उनका कहना था पहले शराबियों पर कार्यवाही करो हम स्वयं गाड़ी हटा देंगे वहीं पुलिस ने झ्स मुद्दे पर कार्यवाही की बात कही ၊
Team uk live



