जिलाधिकारी वी० षनमुगम की अध्यक्षता में जनता दरबार में कुल 31 शिकायतें हुई दर्ज

Uk live
0

ज्योति डोभाल

नई टिहरी  - सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम जिलाधिकारी वी0 षणमुगम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 31 शिकायतें पंजीकृत हुई जिनमें अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
   जनता दरबार में ग्राम क्यारी के भोला दत्त बिजलवाण द्वारा मखलोगी पटट्ी के ग्राम क्यारी में राजीव गाॅधी मिलन केन्द्र के अधूरे निर्माण कार्यो को पूरा किये जाने की फरियाद पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को वस्तुस्थिति का जायज लेकर मिलन केन्द्र के अवशेष निर्माण कार्यो को 2 माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये। विकासखण्ड चम्बा के पांगरखाल गाॅव के निवासी शिवराज सिंह ने नई टिहरी पांगरखाल मोटर मार्ग के किमी0 एक पर स्थित पुल के सुरक्षात्मक कार्य किये जाने की फरियाद पर सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। धलोल्टी के ग्राम दवाली के फते सिंह की फरियाद धनोल्टी-तुरतुरिया-बिलोरी मोटर मार्ग निर्माण से भूमि कटान व दबान तथा वृक्षों की क्षतिपूर्ति पर तहसीलदार धलोल्टी व लोनिवि के अधिकारियों को संयुक्त जाॅच के निर्देश दिये। सुन्दर सिंह अध्यक्ष छात्र अभिभावक संघ बंगियाल कीे राजकीय इण्टर कालेज बंगियाल में पानी की आपूर्ति पर जिलाधिकरी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को विद्यालय में पानी की आपूर्ति के निर्देश दिये। बौराडी की राधिका नेगी ने ओपान मार्केट बौराडी में बने सुलभ शौचालय की सफाई कराये जाने की शिकायत की, जिसपर जिलाधिकरी ने ईओ नगरपालिका को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये वहीं प्रधान ग्राम पंचायत नगुण ने कण्डारखाला नामे तोक से ग्राम पंचाचत क्यारदा के अन्तर्गत कोलयाण डडोली पेयजल लाईन निर्माण से ग्राम पंचायत गैर के तोल्डी पेयजल लाईन पूर्णरुप से क्षतिग्रस्त होने के प्रकरण पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारी को प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये। इसके अलावा अन्य दर्ज शिकायतों पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि फरियादियों द्वारा दर्ज शिकायतों को गम्भीरत से लेते हुए समय पर निस्तारण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
     इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, डीएफओ कोकोरोशे, अपर जिला अधिकारी शिवचरण द्विवेदी, सीएमओ भागीरथी जंगपांगी, डीडीओ आनन्द सिंह भाकुनी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बीएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट, जिला महाप्रबन्धक उद्योग महेश प्रकाश, जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम, ईई जल संस्थान सतीश चन्द्र नौटियाल, ईई लोनिवि केएस नेगी, ईई विद्युत राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Team uk live
       


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top