ब्रेकिंग हरिद्वार
हरिद्वार/ नगर कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सुचना के आधार पर बुधवार देर शाम उप निरीक्षक अरविंद रतूड़ी चौकी प्रभारी हर की पौड़ी ने कुशावर्त व्रत घाट के निकट हनुमान घाट की सीढ़ियों के निकट कुल 8 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 22080 रुपये दो ताश की गड्डी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित कोहली पुत्र दीपक कोहली निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल, अजय कश्यप पुत्र केशव कश्यप निवासी श्यामपुर कांगड़ी, अमन पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी मनसा देवी जोगिया मंडी, शंकर पुत्र दानेश्वर शर्मा निवासी सब्जी मंडी मोती बाजार, पवन बंसल पुत्र कुंवर सैन निवासी विष्णु घाट, अशोक वर्मा पुत्र जमुना प्रसाद निवासी खोली मोहल्ला कनखल, अर्जुन नारायण पुत्र महेश नारायण निवासी पालिका बाजार हर की पौड़ी, विक्रम गिरी पुत्र पवन गिरी निवासी बड़ा बाजार शामिल हैं।
Team uk live

