नई टिहरी - जिलाधिकारी वी0 षणमुगम द्वारा मानसून सत्र में आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा नई टिहरी स्थित कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों से आपदा प्रबन्धन कार्याें के बारे में विस्तार से जानकारी ली गयी तथा आपदा से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को जनपद में आपदा से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के साथ ही अलर्ट मोड में रहकर कार्य करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी आपदा के घटित होने पर आपदा राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिेकता दी जाय। अन्य कार्यों का हवाला देकर आपदा के कार्यों से बचने का प्रयास न किया जाय। साथ ही उन्हांेने निर्देश दिये कि आपदा प्रबन्धन की बैठकों में यदि कोई मुद्दा उठता है तो अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय बनाकर मुद्दे का हल निकाला जाय, जिलाधिकारी ने यह निर्देश मदननेगी के नायब तहसीलदार उपेन्द्र बहुगुणा द्वारा टिहरी झील के समीप मदननेगी क्षेत्रान्तर्गत टिपरी-मदननेगी ट्राॅली स्टेशन से मदननेगी मेन रोड़ तक जाने वाली 7 किमी लिंक रोड़ के दोनों ओर क्रेश बेरियर व पैराफिट लगाये जाने की मांग पर दिये। साथ ही ईई लोनिवि केएस नेगी को तुरन्त ही सम्बन्धित रोड़ का निरीक्षण कर बेसिक सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश। लैंड सलाईड होने से मार्ग बन्द होने पर तुरन्त कार्यवाही की दृष्टि से जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम से समन्वय स्थापित कर डेंजर जोन वाले स्थानों पर जेसीबी व अन्य उपकरणों की व्यवस्था कर दें ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरन्त ही सड़क मार्ग खोलने के कार्य सम्पादित किये जा सकें। उन्होने कहा कि यदि सड़क मार्ग खुलने में बहुत अधिक समय लगने की सम्भावना है तो यात्रियों के लिए पेयजल व बिस्किट आदि खाद्य पदार्थों की भी व्यवस्था की जाय। उन्हांेने सीएमओ को निर्देश दिये कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जीवन रक्षक दवाईयां क्रय कर उपलब्ध करा दी जाय तथा सहायक स्टाफ को सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया जाय। वहीं जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश कि समय-समय पर वाहनों की फिटनेस चेकिंग करने तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को वाहन चालकों की भी चेकिंग किये जाने के निर्देश दिये ताकि वाहन चालक नशे की हालत में वाहन न चलाये। जिलाधिकारी ने डीएसओ से जनपद की सभी सस्ते गल्ले की दुकानों में पर्याप्त राशन पहुंचायें जाने की जानकारी ली। डीएसओ द्वारा सभी राशन की दुकानों में खाद्यान पहुंचाये जाने की सूचना देने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को सस्ते गल्ले की दुकानों के औचक निरीक्षण किये जाने के निर्देश दिये साथ ही क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित कर पर्याप्त खाद्यान, दवाईयां व अन्य आवश्यक सामग्री रखे जाने हेतु व्यापारियों को पे्ररित किये जाने के भी निर्देश दिये। वहीं डीएसओ को अतिरिक्त केरोसिन का भी भण्डारण रखने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सभी सब डिवीजनों में अतिरिक्त ट्रांसफारमर की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये ताकि ट्रांसफारमर फुकनें पर तुरन्त ही दूसरा ट्रांसफरमर संयोजित कर विद्युत आपूर्ति सुचारू की जा सके। उन्होने दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को संचार सेवाओं को दुरूस्त रखने के लिए टावर स्थलों पर कार्मिकों की तैनाती किये जाने के निर्देष दिये। वहीं उन्हांेने दूरसंचार विभाग के अधिकारी के आग्रह पर डीएसओ को निर्देश दिये कि सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम से निर्धारित डीजल की मात्रा के अनुसार दूरसंचार के अधिकारियों को डीजल उपलब्ध करा दिया जाय ताकि विद्युत आपूर्ति ठप रहने के दौरान जनरेटर के माध्यम से दूर संचार सेवा सुचारू बनी रहे।
बैठक में डीएफओ कोकोरोशे, सीडीओ आशीष भटगांई, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, सीएमओ भागीरथी जंगपांगी, एसडीएम अनुराधापाल, फिंचाराम, रजा अब्बास, रविन्द्र ज्वांठा व युक्ता मिश्र, डीएसओ मुकेश, एआरटीओ एनके ओझा, ईई जल संस्थान सतीश चन्द्र नौटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Team uk live


