नवरात्रि पर विशेष - राशिफल 6 अप्रैल 2019

Uk live
0

 मेष राशिफल: मेष राशि वाले जातकों के लिए काफी शुभ संयोग बन रहा है। माता की कृपा से आप अपने सभी काम में सफलता पा सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के आसार हैं। नया काम शुरू किया जा सकता है। माता की अराधना करें।

वृषभ राशिफल: इन राशि के जातकों को सेहत में थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ सकती है। मां अंबे की पूजा करके ही घर से निकले। इससे आपको फायदा मिलेगा। नवरात्र में आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। धन लाभ का योग है। घर का माहौल काफी सुखमय रहेगा।

मिथुन राशिफल: अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं। तो आपके इस शुभ काम के लिए नवरात्र का तीसरा दिन बेहद अच्छा साबित होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव दूर होते दिख रहे हैं। अध्यात्म में मन ज्यादा लगेगा।

कर्क राशिफल: कर्क राशि वालों के करियर के लिए शुभ संयोग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के आसार हैं। ऑफिस में आपकी साख बढ़ सकती है। विदेश जाने का शुभ योग बन रहा है। प्रेमी से संबंध ओर मधुर होंगे। बच्चों को सफलता मिलेगी।

सिंह राशिफल: अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आपका अपने जीवन साथी से झगड़ा हो सकता है। गूस्से पर काबू रखें। बिजनेस वाले जातकों को अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। व्यापार में हानि होने की संभावना है। पूरे नवरात्र मां के मदिर में जाकर दीपक जलाएं। इससे आप पर माता की कृपा बनेगी।

कन्या राशिफल: शादी के इच्छुक जातकों के लिए शुभ संकेत हैं। आपको अपना मनचाहा हमसफर मिल सकता है। कार्यस्थल पर दुश्मनों से बचने की जरूरत है। काम में सावधानी बरतें।

तुला राशिफल: तुला राशि वालों को करियर में सफलता मिलती दिखाई दे रही है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। घर में कोई शुभ कार्य समपन्न होगा। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

वृश्चिक राशिफल: जीवन साथी से धोखा मिल सकता है। कार्यस्थल पर सीनियर्स नाराज हो सकते हैं। शरीर में ऊर्जा कम रहेगी। मेहनत का फल मिलने के कम आसार हैं। उपाय के लिए मंदिर में दान करें।

धनु राशिफल: अचानक से धन लाभ हो सकता है। निवेश करने के लिए शुभ समय है। यात्रा फलदायी रहेगी। नए दोस्त बन सकते हैं। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है।

मकर राशिफल: इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। गलत संगत से दूरी बनाएं। कोर्ट कचहरी के मामलों का निपटारा हो सकता है।

कुंभ राशिफल: आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। घर खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। इनकम में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

मीन राशिफल: इस राशि के जातकों को अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। दोस्तों और जीवन साथी से संबंध खराब हो सकते हैं। विदेश जाने के आसार बन रहे हैं। नौकरी में ट्रांसफर होने की उम्मीद है। पुराने किसी निवेश से फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन शुभ रहेगा।

पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री हरिद्वार
9837081951

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top