ज्योति डोभाल
टिहरी - टिहरी संसदीय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सो में मतदान को लेकर अलग-अलग मूड जनता का देखने को मिला जहां नई टिहरी में युवाओं में अपने पहले मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला वहीं इस लोकतन्त्र के महाकुम्भ में अस्सी से नब्बे साल तक के बुजुर्ग एवं दिव्यागों ने भी अपने मतदान का प्रयोग किया ၊टिहरी के प्रतापनगर विधानसभा के रौनद रमोली के पुजार गांव के लोगों ने सड़क मार्ग न बनने से तंग आकर वोट न डालने का फैसला किया था परन्तु प्रशासन के मान मनोवल और लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और वहां पर ग्यारह बजे से वोटिंग शुरू हो पाई ၊
अट्ठारह साल के हो चुके मतदाताओ ने इस बार वोटिंग में बढ़-चढ़कर भाग लिया ၊
वोटिंग का मत प्रतिशत चार बजे तक 41 प्रतिशत तक हो पाया है अभी तक कई जगहों पर लोगों को वोटिंग लिस्ट में अपना नाम ना होने से लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ा इस वजह से लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला कई जगहों पर परिवार के सारे सदस्यों के नाम गायब मिले तथा कई बूथों पर ऐसे नाम मिले जिनका परिवार देहरादून या अन्य जगहों पर शिफ्ट हो चुका है जो कि भारी लापरवाही दर्शाता है ၊
वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस किशोर उपाध्याय ने अपनी 83 वर्षीय मां ,बेटी तथा पत्नी के साथ अपने गांव में वोट डाला जो कि बूथ संख्या 141 वाली चढ़ियार में पड़ता है उनके साथ उनके समर्थक भी थे ၊
कई जगहो पर वोटिंग मशीन खराब होने से मतदान देर से शुरू हो पाया ၊ चोपड़ा में ईवीएम मशीन खराब होने से काफी दिक्कते आई ၊
कुछ जगहों पर लोग मतदान के प्रति काफी संवेदनशील नजर आये इस दौरान एक जगह पर दिव्यांग व्यक्ति को वोट डलवाने के लिए कच्चे रास्ते से पैदल गोद में उठाकर ले गये जो लोगों का इस लोकसभा चुनाव में अपनी जिम्मेदारी को दिखाता है ၊
वीडियो देखें
यूके लाइव टिहरी





