सभी मतदाता करें अपने मत का उपयोग , इसके लिए प्रशासन टिहरी द्वारा लगाया गया मतदाता जागरुकता मेला

Uk live
0


नई टिहरी 04 अप्रेल 2019 -  लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के अन्तर्गत जनपद में आगामी 11 अप्रेल को आयोजित होने वाले मतदान कार्यक्रम में जनपद के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे,ं इस उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नई टिहरी के बौराड़ीे स्थित प्रताप इन्टर काॅलेज प्रांगण में मतदाता जागरुकता मेले का आयोजन किया गया। मतदाता जागरुकता मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, मेहंदी, पेंटिंग, रंगोली, पतंगबाजी आदि प्रतियोगिताओं के आयोजन के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। जागरुकता मेले में ईवीएम व वीवीपैट डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से नये मतदाताओं के साथ-साथ उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान करना सिखाया गया। मेले में जनपद के मतदाताओं विशेषकर युवा एवं महिला मतदाताओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।
    जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका एवं मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप आशीष भटगाई ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे आगामी 11 अप्रेल को आयोजित होने वाले मतदान कार्यक्रम में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
  इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी आनन्द सिंह भाकुनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।   

   Jyoti dobhal uk live tehri

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top