नई टिहरी - टिहरी कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने महारानी पर साधा निशाना - टिहरी लोकसभा प्रत्याशी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह आज टिहरी पहुंचे ၊ उन्होने एक होटल में प्रेस को सम्बोधित करते हुये कहा कि महारानी को बीजेपी ने दोबारा से टिकट देकर जता दिया कि बीजेपी अभी तक टिहरी में गुलामी परम्परा को मानती है ၊ कहा कि टिहरी सांसद रही महारानी ने एक भी विकास कार्य नही किया और ना ही क्षेत्र में भ्रमण किया और सांसद निधि भी लैप्स करवा दी जो कि टिहरी क्षेत्र के विकास कार्य के लिए था ၊
महारानी को बीजेपी ने उसके बाद भी टिकट देकर जता दिया कि बीजेपी को टिहरी की जनता से कोई लेना देना नही है इन्हे तो केवल सत्ता चाहिये ၊
कांग्रेस जनता के बीच किस मुद्दे को लेकर जायेगी इस सवाल के जवाब पर उन्होने कहा कांग्रेस अपने राज में राज्य सरकार और केन्द्रीय सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जायेगी और यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो सबसे पहले किसानों का कर्ज माफी कराया जायेगा और देश के गरीब तबके के लोगों को तब तक 72000 हजार रुपये सालाना दिया जायेगा जब तक उसकी आर्थिक स्थिति सुधर नही जाती ၊
कांग्रेस के अन्दर गुटबाजी के प्रश्न पर कहा कि एक परिवार के लोगों में भिन्न भिन्न मत हो सकते हैं पर इसका मतलब यह नही कि इसको गुटबाजी में लें देशहित में सब राहुल गांधी के साथ हैं ၊
टिहरी में रानी के किले को भेदने के प्रश्न पर उन्होने कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही मुझे रानी के किले को भेदने मे सहायक सिद्ध होगा कहा कि जो कार्य आपको मिलता है उस कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूर्ण करना चाहिये तभी सफलता भी मिलती है ၊
मोदी के चौकीदार शब्द पर उन्होने कहा कि मोदी जी पहले अच्छे दिन आयेंगे अच्छे दिन आयेंगे कहकर सत्ता में आये और पांच साल बाद भी अच्छे दिन नही ला पाये इसलिए इस बार उन्होने नया नारा जनता को गुमराह करने के लिए दिया है चौकीदार जिसका अर्थ होता है चौकीदारी करना परन्तु इन्होने तो राफेल घोटाले की फाइल ही गायब करवा दी कैसे चौकीदार हैं ये समझ नही आया कहा कि कुल मिलाकर मोदी सरकार जुमलों की सरकार है ၊
इस मौके पर टिहरी में एकता मंच से जुड़े करीब 300 कार्यकर्ताओं ने आकाश कृषाली के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की और टिहरी में कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया ၊
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय , पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण ,घनसाली ब्लाक प्रमुख बिजय गुनसोला , मोनू नैडियाल , प्रदेश प्रवक्ता शान्ति प्रसाद भट्ट , कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत , कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा , आदित्य खत्री , नवीन सेमवाल , पंकज रतूड़ी , याकूब सिद्दकी ,ममता उनियाल , टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली ,राज्य आन्दोलनकारी आकाश कृषाली सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ၊
All rights reserved u k live
Jyoti dobhal uk live


