आज के दौर में बाबा साहब जैसे बहुजन हिताय नेतृत्व की जरूरत बोले बिजयपाल सजवाण

Uk live
0
Jyoti dobhal

उत्तरकाशी  - संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की 128वीं जयंती के अवसर पर आज गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री विजयपाल सिंह सजवाण जी अम्बेडकर पुस्तकालय उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम "श्रद्धांजली सभा एवं गोष्ठी" में उपस्थित रहे।  इस मौके पर उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समस्त देशवासियों को बाबा साहेब की जयंती पर उनके द्वारा बनाये गए संविधान के अनुरूप देश की एकता और अखंडता को कायम रखने की बात कही। विकासखण्ड डुंडा के कुराह में भी अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई।  विजयपाल सजवाण  ने इस कार्यक्रम में भी शिरकत कर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोगों को संबोधित कर उन्होंने कहा कि आज के दौर में बाबा साहेब जैसे बहुजन हितेषी नेतृत्व की दरकार है ၊

 आज भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र अपने सबसे कठिनतम व चुनौतीपूर्ण दौर से गुज़र रहा हैं तथा उस पर सत्ताधारी प्रतिष्ठान एवं  फासीवादी ताकतें हमलावर हो रखें हैं । ऐसे समय पर हम सबको मिलकर संविधान और समाज की उस साझी विरासत के मानवीय मूल्यों के रक्षार्थ सजग रहना होगा जिस समावेशी समाज की कल्पना एवं स्थापना हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानियों ने की थी। ऐसे दौर में बाबा साहेब के विचारों की सार्थकता और भी अधिक हो जाती है । उन्होंने कहा कि आइए भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार, दलित बौद्ध आंदोलन के प्रेरक एक बौद्ध पुनरुत्थानवादी, समाज सुधारक, वंचितों, उपेक्षितों व शोषितों के अधिकार दिलाने वाले प्रसिद्ध कानूनविद , कुशल राजनेता, क्रान्तिदशीॅ भारतरत्न बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की पावन जयंती पर उनकी पावन स्मृति को शत: शत: नमन् करें।।
बाबा साहेब ने संविधान की रचना कर भारत देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया है। इस अवसर पर उन्होंने समस्त जनपदवासियों को बैशाखी पर्व की भी शुभकामनाएं प्रेषित की।


Uk live Uttarkashi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top