भागीरथी जंगपांगी
cmo टिहरी
प्रतापनगर ( टिहरी) - टिहरी जिले की प्रताप नगर विधानसभा मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की हालत जर्जर है यहां पर डॉक्टर तो दूर एएनएम तक नही हैं जिस कारण प्रतापनगर के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ၊
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा तीन महीने पहले टिहरी डियम एवं टिहरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम पत्र भी लिखा था जिसमें शाम के वक्त स्वास्थ्य केन्द्र के इमरजेन्सी वार्ड में शराबियों के गाली गलौच करने के कारण एक पुरुष चिकित्सकतथा एएनएम सुपरवाइजर की आवश्यकता बताई गई थी परन्तु तीन महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई भी कार्यवाही नही हो पाई है ၊
Uk live द्वारा टिहरी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भागीरथी जंगपांगी से इस बाबत बात की गई तो उन्होने प्रतापनगर के लम्बगांव में महिला चिकित्सक भेजने तथा अन्य जगह पर एनएएम भेजने की बात कही हमारे द्वारा इस खबर पर प्रमुखता से संज्ञान लेने पर cmo टिहरी ने जल्द आवश्यक कार्यवाही की भी बात कही ၊
ज्योति डोभाल uk live


