निर्वाचन - 2019 की प्रारम्भिक तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय सभागार में सचिव एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

Uk live
0
http-nirwachan-2019-baithak-tehri


नई टिहरी 09 मार्च 2019 - लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 की प्रारम्भिक तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय सभागार में सचिव एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या की अध्यक्ष्ता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन की प्ररम्भिक तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि आदर्श आचार संहित लागू होने की तिथि से इसका कढाई से पालन करवाना सुनिश्चित करेंगे। आदर्श आचार संहिता का शतप्रतिशत अनुपालन हो इसलिए राजनैतिक दलों, जिला स्तरीय अधिकारियों, निर्वाचन में बनाये गये नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जानकारी दें। उन्होने यह भी स्पष्ट किया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने की तिथि से मतदाताओं के नाम को सूची में जोडा जा सकता है लेकिन सूची में दर्ज नाम को हटाया या संशोधित नहीं किया जा सकता। मतदाता अपने मतदान से सम्बन्धित किसी प्रकार की जानकारी एक फोन काॅल द्वारा प्राप्त कर सके इस हेतु टोल फ्री नम्बर 1950 को अधिक से अधिक मतदाताओं तक पंहुचाने के भी निर्देश दिये। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये कि स्ट्राॅग रुम में हर प्रकार की सुविधा एवं सुरक्षा के फुख्ता इन्तजाम हो, स्ट्राॅग रुम में सीसीटीवी लगाने एवं सीसीटीवी फुटेज/वीडियों का बैकअप की व्यवस्था, सुुरक्षा, डबल लाॅक में विद्युत का स्वीच कक्ष से बाहर हो वहीं सीलन व नमी का भी विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जनपद के सभी पोलिंग बूथो पर रैम्प, पानी, विद्युत के अलावा अन्य व्यवस्थायें दुरुस्थ कर लें। कुल पोलिंग बूथो के 10 प्रतिशत पर वेबकास्टिंग नियमित रुप से हो इस हेतु संचार व्यवस्था को भी दुरुस्थ रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा कि मतदाता जागरुकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिकारियों को ठीम भावना से कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरुकता अभियान के तहत सूचना सेवा कार्यक्रम वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन मतदाताओं को उनके मत का मूल्य, लोकतंत्र की मजबूती एवं  मतदाताओं के परामर्श हेतु टोल फ्री नम्बर 1950 आदि का प्रचार-प्रसार करेंगा।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ वी0 षणमुगम, जिलाधिकारी सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी अनुराधा पाल, फींचाराम, मुक्ता मिश्र, अजयवीर सिंह, रविन्द्र ज्वांठा के अलाव लोकसभा सामन्य निर्वाचन-2019 के विभिन्न दायित्वों हेतु नामित समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित थे ၊
टीम uk live

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top