चमोली- लोक सभा चुनाव के लिए पहले रेन्डामाइजेशन के बाद चुनी गई ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को बुधवार को स्ट्राॅग रूम में विधानसभा वाईज रखा गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी हसांदत्त पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस बर्निया, तीनों विधानसभा के सहायक रिटर्निंग आफिसर एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थित में निर्वाचन के लिए चुनी गई ईवीएम को कडी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी की निगरानी में स्ट्राॅग रूम में विधानसभा वाईज अलग-अलग रखा गया। तीनों सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने ईवीएम व वीवीपैट को अपने विधानसभा वाईज अलग-अलग बाॅक्स में रख दिये है। ईवीएम व वीवीपैट का दूसरा बूथ वाईज रेन्डामाइजेशन आयोग के प्रेक्षक की मौजूदगी में होगा। इस दौरान एआरओ 04-बद्रीनाथ बुशरा अंसारी, 05-थराली किशन सिंह नेगी, 06-कर्णप्रयाग देवानन्द शर्मा, ईवीएम के नोडल एवं प्रभारी अधिकारी सहित भाजपा के मोहन सिंह नेगी, कांग्रेस के यदुवीर सिंह वत्र्वाल, संदीप सिंह वत्र्वाल, कुलदीप सिंह वत्र्वाल आदि मौजूद थे।
Team uk live


