हरिद्वार के कोतवाली नगर के रोड़ी बेलवाला चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल को डीजीपी द्वारा किया गया सम्मानित

Uk live
0

राजेश पसरीचा 




देहरादून : पुलिस मुख्यालय में खुद को सम्मानित होने की से गदगद हुए अंशुल अग्रवाल

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस मुख्यालय देहरादून में पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार  द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया व उत्कृष्ट सेवाओं व पदक विजेता पुलिस अधिकारियों  को सम्मानित किया गया सम्मान की कड़ी  में हरिद्वार कोतवाली नगर के रोड़ी बेलवाला के चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल को भी सराहनीय सेवाएं  प्रदान करने पर पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार  ने अपने कर कमलों से सम्मान कर नवाजा गया !दरअसल  जब से हरिद्वार कोतवाली नगर रोड़ी बेलवाला के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल अपनी जिम्मेदारी के साथ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं कई शराब माफिया जैसे अपराधियों को पकड़ जेल भेजने में कामयाबी हासिल की है जिससे क्षेत्र की जनता ने भी अंशुल अग्रवाल की सेवाओं की खूब सराहना की है रोड़ी बेलवाला चौकी क्षेत्र जो कि बहुत ही संवेदनशील माना जाता है उसके बावजूद उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल ने कभी हिम्मत नहीं हारी वह स्वयं ही क्षेत्र में गश्त करते रहते हैं कहीं भी उनको अपराधिक तत्वों के लोग दिखाई देते हैं  उन पर कार्यवाही करने में नहीं चूकते अब तक के कार्यकाल में उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल द्वारा कई ऐसे अपराधियों को जेल भेजा गया जो इस क्षेत्र में काफी लंबे समय से शराब का कारोबार व मादक पदार्थों का कारोबार चला रहे थे इनके द्वारा ऐसे सराहनीय कार्यों को लेकर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार  द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सम्मानित किया गया इनकी बेहतर सेवाओं को देखते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को भी एक सराहनीय कार्य करने की ओर ध्यान देना चाहिए उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल को सम्मान प्राप्ति के लिए हम अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top