छात्रा दिव्या को सुशील बहुगुणा ने उपलब्ध करवाई स्कूल ड्रेस और शैक्षणिक सामग्री

Uk live
0

Team uklive



टिहरी :  छात्रा दिव्या को उपलब्ध करवाई स्कूली ड्रेस व शैक्षणिक सामग्री मखलोगी पट्टी के माणदा गांव में आगजनी से सर्वस्व गंवा चुकी गैणी देवी के परिवार को मदद को राड्स रानीचौरी के मुखिया सुशील बहुगुणा ने हाथ बढ़ाये हैं । सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को अभी तक कोई राहत उपलब्ध नहीं हो पायी है । गत 01 अगस्त की रात्रि को गैणी देवी का आवासीय भवन जलकर राख हो गया था । घर में कोई भी सामान नहीं बचा यहां तक कि पहनने के कपड़े । गत दिवस राड्स रानीचौरी ने पीड़ित परिवार को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करवायी तो आज बिना कपड़ों व किताबों के स्कूल जाने से वंचित कक्षा 8 वीं की छात्रा दिव्या को समाजसेवी सुशील बहुगुणा ने स्कूली किताबें , बैग , स्कूल ड्रेस आदि जरूरी सभी सामग्री दुकान से खरीद कर उपलब्ध करवायी । पीड़ित परिवार के परिवार की मदद को आगे आये समाजसेवी सुशील बहुगुणा का समस्त क्षेत्रवासियों ने आभार प्रकट किया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top