रिपोर्ट... नदीम परवेज
पिथौरागढ़... शिक्षिका फरहत तबस्सुम ने राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ को ₹2100 की सहयोग समर्पण निधि अभियान के तहत संघ के नगर कार्यवाह धारचूला कमल मेहरा को चेक सौंपा। शिक्षिका फरहत तबस्सुम ने कहा कि राम देश के राष्ट्रीयता के प्रतीक हैं और सभी को एक करने वाले हैं । इस अभियान में मदद करनी चाहिए उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्म के लोग एक दूसरे के पूरक हैं राम मंदिर निर्माण भव्य हो इसी के लिए उन्होंने भी अपनी तरफ से यथास्थिति मदद की है। शिक्षिका के द्वारा की गई पहल की स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सराहना की है। ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी तथा नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने कहां की समाज में ऐसे कदमों से एकजुटता बढ़ती है ।और अनेकता में एकता का भाव प्रकट होता है। इस दौरान बीजेपी के जिला मंत्री हरीश धामी नगर के कार्यवाह कमल मेहरा पत्रकार नदीम परवेज मोजुद थे । फरहत तबस्सुम मुस्लिम धर्म को मानने वाली है पर उन्होंने राम और रहीम को एक मानकर राम मंदिर निर्माण में सहयोग के रुप में धन दिया है । इससेे बहुत सुंदर सार्थक संदेश समाज को मिलता है भारत कि एकता का प्रतीक है इस तरह के कार्य.

