रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नई टिहरी : आज टिहरी कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने प्रेस को सम्बोधित किया जिसमें उन्होने उत्तराखण्ड सरकार पर जमकर निशाना साधा ၊
उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार जनविरोधी नीतियां अपनाकर लोगों को बेवजह परेशान कर रही है ၊ कहा कि सरकार ने वर्तमान में सभी संस्थानो को ठेके पर दे दिया है या देने जा रही है ၊
सबसे ज्यादा खराब हालत शिक्षा और स्वास्थ्य की हो गई है जहां कई स्कूल बच्चों के ना होने से बंद होने की कगार पर हैं तो सरकार द्वारा अस्पतालों को प्राइवेट हाथों में देने से स्वास्थ्य सेवायें चरमरा गई हैं ၊
राकेश राणा ने आगे कहा कि जहां पहले जिला अस्पताल टिहरी में ओपीडी सात सौ से आठ सौ के पार होती थी वहीं आज ओपीडी डेढ़ सौ पर सिमट कर रह गई है ၊
उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार में जिन अस्पतालों में मरीज को सारी सुविधायें दी जाती थी वहीं अब लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ၊
कहा कि प्रसव वाली महिलाओं को एक दिन में दी डिस्चार्ज कर दिया जाता है जबकि प्रसव कालीन महिलाओ को तीन दिन तक अस्पताल में रखने व सुविधायें देने का नियम है ၊ कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो कांग्रेस जल्द सड़कों पर उतरकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी ၊
इस मौके पर मोनू नौडियाल ,कुलदीप पंवार , राजेन्द्र डोभाल , सतीश चमोली ,ममता उनियाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ၊

