यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर में अपर पुलिस अधीक्षक को विशेष श्रेणी-2 पर प्रोन्नत किया गया।
यूपी के रामपुर में अरूण कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात हैं जनपद रामपुर में पुलिस की विश्वसनीयता और मनोबल बढ़ाते हुए कई उत्कर्ष और सराहनीय कार्य किए हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बड़े ही सम्मान पूर्वक स्टार लगाकर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह को विशेष श्रेणी-2 प्रोनित पद से सम्मानित किया और ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
साथ ही मौके पर मौजूद विद्या किशोर शुक्ल और अशोक कुमार पांडे क्षेत्राधिकारियो ने भी शुभकामना दी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने सम्मान पाकर सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।

