यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट
तेज रफ्तार का कहर दंपति की मौत ।
यूपी के रामपुर में थाना शहजाद नगर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक सवार दंपत्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौके पर पत्नी प्रेमवती और पति भूप सिंह की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया बताया जा रहा है दोनों दंपत्ति तेरहवीं संस्कार रूपपुर गांव से अपने घर थाना सिविल लाइंस आ रहे थे इसी दौरान तेज गति से आ रहे हैं अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया इस घटना से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है ၊
दंपत्ति के परिजन काशीराम ने बताया तेरहवीं संस्कार रूपपुर गांव से दोनों अपने घर वापस लौट रहे थे इसी दौरान तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी लगते हम लोग रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे देखा तो दोनों की शव पोस्टमार्टम हाउस में रखे हुए थे ।


