गजब प्रतापनगर में अवैध रूप से चल रही हैं अंग्रेजी शराब की दो दुकाने

Uk live
0
केशव रावत प्रतापनगर

अवैध रूप से चल रही है अंग्रेजी शराब की दो दुकानें ।
 जी हां हम बात कर रहे हैं प्रतापनगर में अंग्रेजी शराब की दुकान की  ,जो कि आज की डेट में दो जगहों पर अवैध रूप से संचालित की जा रही है  माजफ में दुकान से तो प्रतापनगर में दुकान स्वामी के कमरे से बेची जा रही है अंग्रेजी शराब जिसमें सीधे-सीधे शासन और प्रशासन की मिलीभगत होने की आशंका जताई जा रही है ।
आपको बताते चलें की प्रतापनगर की अंग्रेजी शराब की दुकान को दुकान स्वामी ने अपने फायदे के लिए जिला अधिकारी महोदय को भ्रमित कर प्रतापनगर से माजफ स्थानांतरण करने के लिए बाध्य किया । जिस पर जिला अधिकारी महोदय ने प्रतिबंधित आदेश किया ।  जिस पर स्पष्ट शब्दों में लिखा हुआ है कि यदि दुकान के स्थानांतरण से किसी अन्य दुकान पर प्रतिकूल असर पड़ता है तो दुकान को  अपनी जगह पर पहले के स्थान पर स्थापित किया जाएगा जबकि प्रताप नगर के  लोगों ने दुकान को एकाएक प्रताप नगर से माजफ़ स्थानांतरित करने का विरोध किया जो कि उनका विरोध पत्र इस खबर के साथ संलग्न है । साथ ही लम्बगांव की दूकान स्वामी का कहना है कि प्रतापनगर की दुकान को साजिस के तहत व प्रसासन से सांठगांठ कर उसी दिन इस्थान्तरित किया गया जिस दिन हमारी दुकान की लॉटरी हुई अगर हमको यह जानकारी होती कि प्रतापनगर की दुकान को माजफ इस्थान्तरित किया जा रहा है या किया जाएगा तो हम कभी भी लम्बगांव की दुकान की लॉटरी में समलित नही होते और यदि अब अगर प्रतापनगर की दुकान को पुनः प्रतापनगर स्थापित नही किया जाता तो हम लोग लम्बगांव की दुकान को सरेंडर कर देंगे। आपको बताते चलें की माजफ  बाजार में जहां पर अंग्रेजी शराब की दुकान वर्तमान में संचालित की जा रही हैं वहां पर 2 गांव का केंद्र बिंदु है शराब की दुकान से महज 10  मीटर की दूरी पर इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित हो रहा है जिस पर उसका विपरीत असर पड़ेगा के साथ साथ शराब की दुकान से लगभग 150 मीटर की दूरी पर इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज SBI आदि संस्थाए संचालित की  जा रही है । जिसका  दुष्प्रभाव इन संस्थाओं के साथ साथ माँ बहिन बेटियो पर भी पड़ेगा । और साथ ही साथ आने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुये  राजनीतिक फायदे के लिये किसी  बड़े आंदोलन होने से भी इंकार नही किया जा सकता ।


       कहा जा सकता है कि प्रताप नगर से माजफ  दुकान को दुकान स्वामी को  ब्यक्तिगत फायदा पहुच के लिए की दुकान को अवैध रूप  व नियमो को तक पर रख इस्थान्तरित किया जा रहा है जबकि ग्राम पंचायत माजफ ग्राम पंचायत सिलवाल गांव ग्राम पंचायत कुरान आदि कई गांव की महिलाओ व पुरुषों का  इसका जबरदस्त विरोध  है । जिसके कारण शासन व प्रशासन मौके पर पहुंचे । जिसमें लंबगांव थाना इंचार्ज विनोद राणा मैं फोर्स मौके पर पहुंचे साथ ही तहसीलदार प्रताप नगर मौके पर पहुंचे । जिसके बाद  तीन दिन के भीतर दुकान को हटाने का समय माँग कर महिलाओं को शांत करवाया गया । वह 3 दिन के भीतर शराब की दुकान को अपनी जगह वापस ले जाने की बात कही गई । लेकिन 3 दिन के बाद दुकान को हटाने के बजाय दुकान को  एक कोने से दूसरे कोने में स्थानांतरित की गई जोकि नियमो को ताक पर रख कर किया जा रहा है । माजफ में दुकान से व  प्रताप नगर में दुकान स्वामी अपने निजी कमरे से शराब की बिक्री कर रहा  है जो कि अवैध है जिस पर शासन प्रशासन ने काला चश्मा पहन रखा है । जिस कारण सीधे-सीधे सासन प्रसासन पर साँठ गाँठ का आरोप लगता है कि कहीं ना कहीं शासन और प्रशासन की मिलीभगत होने के कारण यह सब गोरखधंधा चल रहा है ၊
Team uk live

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top